|
अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन टीनशेड टी.टी. नगर भोपाल सम्पूर्ण भारत वर्ष में सर्वधिक प्रविष्टियों से सुसज्जित सफल व्यवस्थित एवं परिणाम देने वाला आयोजन है हमारी
प्रविष्टियो की संख्या प्रतिवर्ष प्रगति की ओर अग्रसर है।
हमें प्राप्त हुये है एवं इस वर्ष हम लगभग 2800 प्रविष्टियों के लिये आद्गान्वित है।
सन 2011 में हमारी मिलन पत्रिका 2900 प्रविष्टियां प्रकाशित हुई जिसके माध्यम से लगभग 20000 परिवारों ने प्रत्याशियों के विवरणों का अवलोकन कर लाभ प्राप्त किया।
इस वर्ष हमारा लक्ष्य 5000 प्रत्याशियों की प्रविष्टियों तथा मिलन की 5500 प्रतियां प्रकाशित करने का है जिनके माध्यम से लगभग 50000 परिवारों में आपका विवरण पहुंच सके।
हमारी प्रविष्टियों में लगभग ५५ प्रतिशत प्रत्याशी डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टेड अकाउटेटं, प्रोफेशनल एवं अन्य विषयों में विशेषज्ञ , लगभग २५ प्रतिशत प्रत्याशी स्नातकोत्तर शिक्षा एवं १५ प्रतिशत
प्रत्याशी स्नातक की डिग्री प्राप्त है। हायर सेक्डरी एवं मेट्रिक की शिक्षा प्राप्त किये हुये प्रत्याशियों की संखया ५ प्रतिशत से भी कम है। हम गौरव और हर्ष के साथ कहते है कि कोई भी प्रत्याशी निरक्षर
नही हैं।
आय की द्रष्टि से हमारे प्रत्याशी एवं अन्य व्यवसायिक गतिविधियों में कार्यरत प्रत्याशी उच्च आय अर्जित कर रहे है एवं अपना जीवन सम्मान एवं सुविधा पूर्वक व्यतीत करने में सक्षम है।
हम, हमारे समाज के विधवा विधुर एवं तलाकशुदा प्रत्याशियों के प्रति भी सदभावना रखते हुये उनके जीवन के पुर्नव्यवस्थित करने में भी पूर्ण सहायता करते है।
हम निसंदेह परिचय सम्मेलन के क्षेत्र में प्रथम पायदान पर स्थापित हो चुके है एवं हमारी प्रतियोगिता भी मात्र हमी से है किन्तु यह हमारी आंकाक्षाओं के आकाश की ऊंचाईयों का शिखर नहीं है
हम ज्यादा से ज्यादा प्रविष्टियां प्रकाशित करके समाज की अधिकतम सेवा करना चाहते है।
हम कमजोर आय वर्ग के परिवारों के बच्चो की नि:शुल्क प्रविष्टि प्रकाशित करते हे! (स्थानीय मंदिर समिति के पदाधिकारी द्वारा प्रमाणित फॉर्म भेजे)
आपका सहयोग ही हमें अपना लक्ष्य अर्जित करने में सहायक होगा कृपया अपने स्नेह से अभिसिंचित करते रहे। अपने विवाह योग्य पुत्र-पुत्रियों के विवरण पत्र भेजे एवं अपने रिश्तेदारों
को फार्म भेजने हेतु
प्रेरित करें। इसी कामना के साथ सभी सदस्यगण अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन टीनशेड टी.टी. नगर भोपाल ।
|